बलिया- करंट लगने से युवक की मौत, टुल्लू पंप पर नहाते वक्त हुआ हादसा

बेलथरा रोड- बलिया में आज एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जहां भीमपुरा थाना क्षेत्र में टुल्लू से नहाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

बता दें मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गजियापुर गांव का है। यहां शुक्रवार को इरफान अहमद (26 वर्ष) पुत्र शमशुद्दीन अहमद ने स्नान करने के लिए घर पर लगे टुल्लू पंप को चालू किया। नहाने के दौरान टुल्लू पम्प में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आकर वह झुलस गया और वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा।

वहीं जब कुछ देर बाद युवक के पिता खेत से लौटे। हाथ मुंह धोने के लिए नल की तरफ गए तो इरफान जमीन पर गिरा पड़ा मिला। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago