Categories: बलिया

बलिया- ITI में मंत्री कपिलदेव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

बलिया में विश्व युवा कौशल दिवस समारोह का आयोजन आईटीआई में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। और फिर उन्होंने तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

समारोह में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इसी आईटीआई से पढ़कर अपना रोजगार करके आर्थिक उत्थान की ओर अग्रसर होने वाले प्रशिक्षणार्थी विवेकानंद चौरसिया व सुनीता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर हौसलाअफजाई की। विभिन्न ट्रेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कुछ प्रशिक्षणार्थियों को टेबलेट भी दिए।

मंत्री कपिलदेव ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को लेकर भी पूरी तरह गंभीर है। अलग-अलग तरह के कौशल विकास के जरिए युवाओं को रोजगारपरक बनाना करना हमारी प्राथमिकता में है। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, धनंजय सिंह, रविन्द्र सिंह, कर्मचारी संघ के रामनाथ राम, लल्लन यादव, संजय यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे। संचालन कार्यदेशक अरविंद गुप्ता ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago