बलिया में चुनावी तस्वीर साफ! दो निवर्तमान अध्यक्ष ने छोड़ी दावेदारी जानिए कहां कितने प्रत्याशी ?

बलिया। निकाय चुनाव में नाम वापसी की समय खत्म होने के साथ ही जिले की 2 नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। दो नगर पालिकाओं समेत 10 नगर पंचायतों में अब अध्यक्ष पद के 134 दावेदार मैदान में हैं। इसके अलावा
195 वार्ड के लिए 815 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले निवर्तमान अध्यक्ष बी अपने नाम वापिस भी ले लिए हैं 

बलिया नगर पालिका –नाम वापस के दौरान बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी और उनकी पत्नी सरिता गुप्ता ने उम्मीदवारी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही व्यापारी और भाजपा नेता प्रदीप कुमार वर्मा और पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता की पत्नी पूर्णिमा गुप्ता ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके अलावा सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले 3 लोगों ने भी चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की। इस तरह बलिया नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में है।

रसड़ा- नगर पालिका रसड़ा में अध्यक्ष पद के लिए 7 और सभासद के लिए 97 प्रत्याशी किस्मत अजमाएंगे। अध्यक्ष पद पर किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जबकि सभासद पद पर 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है।

चितबड़ागांव- अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले निर्वतमान अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी और संदीप गुप्ता ने मैदान से हटने में ही भलाई समझी। सभासद के लिए 6 दावेदारों ने पर्चा वापस लिया। यहां अध्यक्ष अब 10 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि सभासद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नाम वापसी की। इस प्रकार 50 उम्मीदवार मैदान में है।

रतसड़कलॉ- अध्यक्ष पद के लिए दावा करने वाले मदन राजभर ने नामांकन वापस ले लिया। अब 12 उम्मीदवार मैदान में है। सभासद पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। अब 105 उम्मीदवार हैं।

बांसडीह- नगर पंचायत बांसडीह से अध्यक्ष पद के दो निर्दलीय उम्मीदवार संजय सिंह और सुरेंद्र तिवारी ने भी नाम वापस ले लिया। उम्मीदवारों की संख्या 12 हो गई है। जबकि सभासद के लिए 68 उम्मीदवारों में किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया।

सहतवार-अध्यक्ष पद के 12 दावेदारों में एक निर्दलीय राजकुमार ने नामांकन वापस ले लिया। अब उम्मीदवारों की संख्या 11 है। वहीं, सदस्य के मैदान में जुटे 54 उम्मीदवारों में 4 ने अपना नामांकन वापस किया है।

मनियर- नगर पंचायत मनियर में मनियर में अध्यक्ष पद के 7 प्रत्याशियों में किसी ने नाम वापसी नहीं की है। इसके अलावा सभासद पद के 68 उम्मीदवारों में भी किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।

रेवती- नगर पंचायत, रेवती में अध्यक्ष के 17 में 2 प्रत्याशी मंजू शर्मा और अतुल पांडे ने नाम वापस लिया है। वहीं, सभासद पद के 91 प्रत्याशियों में 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। रेवती में अब अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बेल्थरारोड –अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र वापस लिया गया। अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कुल 13 वार्डों के लिए दाखिल 59 नामांकन पत्रों में वार्ड नंबर 4 व 6 के एक-एक प्रत्याशी के नाम वापस लिए जाने से अब 57 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगरा – नगर पंचायत नगरा में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे नौ उम्मीदवारों में से एक ने वृहस्पतिवार को पर्चा वापस ले लिया। जबकि सभासद पद के लिए चार ने दावेदारी छोड़ दी है। इस प्रकार नवगठित इस नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आठ और सभासद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में है।

सिकंदरपुर- अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 7 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। सभासद पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार अब 106 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बैरिया- निर्धारित तिथि पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी मैदान में हैं। वहीं, सभासद के चुनाव में कुल 16 पदों के लिए 74 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया में पॉक्सो के आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास, प्रभावी पैरवी से हुआ न्याय

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत बलिया…

13 hours ago

बलिया में फ्रंट ऑफिस खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्टांप वेंडर और दस्तावेज लेखक धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में रजिस्ट्री कार्यालय में फ्रंट ऑफिस खोले जाने के प्रस्ताव…

13 hours ago

नई दिल्ली में युवा चेतना द्वारा आयोजित हुआ आदि गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह

नई दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के…

1 day ago

बलिया में आंगनवाड़ी नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा उजागर, दो नियुक्तियां रद्द, लेखपाल पर होगी कार्रवाई

बलिया जनपद की सदर तहसील के अंतर्गत बेलहरी परियोजना के दो आंगनवाड़ी केंद्रों—बजरहा और रेपुरा—में…

2 days ago

आज बलिया पहुंचेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद सनातन पांडेय के पारिवारिक विवाह समारोह में लेंगे भाग

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल को बलिया का…

4 days ago