बलिया के विभिन्न विद्यालयों के 340 प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश जारी हुए हैं। BSA ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट डाटा की प्रगति 25 प्रतिशत से भी कम होने पर ये कार्रवाई की है।
बीएसए ने आदेश में साफ कहा है कि संबंधित अध्यापक का वेतन तभी देय होगा, जब उनके द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्य पूर्ण होने का प्रमाणपत्र बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएसए ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु यू-डायस के अन्तर्गत डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) पर शुद्ध एवं विसंगति सहित आंकड़े ऑनलाइन भरे जाने हेतु विकास खंड व विद्यालय स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी प्रबंधन के विद्यालयों का डाटा 17 अप्रैल 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। 26 अप्रैल 23 को रिपोर्ट देखने पर यह संज्ञान में आया कि 340 परिषदीय/ सहायता प्राप्त विद्यालयों द्वारा 25 प्रतिशत से भी कम इंट्री की गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…