Categories: बलिया

बलिया: कार में रंगरेलियां मनाते युवक-युवती की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के बोहा ताल में कार में रंगरेलियां मनाते हुए युवक-युवती पकड़ाए। स्थानीय लोगों ने युवक-युवती की जमकर पिटाई कर दी और कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को कार से युवक-युवती को लोगों ने बोहा ताल में जाते देखा। कार के अंदर युवक-युवती रंगरेलियां मनाते नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई की।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया। मामले को लेकर थाना परिसर में पंचायत होने लगी। इस दौरान देर रात तक चली पंचायत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सुबह मामले को देखने की बात तय हुई। गुरुवार को थाने में ही दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हुई और दिन भर चलती रही। इस दौरान कई गांव के जनप्रतिनिधि का जमावड़ा लगा रहा। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत हो गई। समझौता कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

12 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago