बलिया। उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स द्वारा आयोजित अक्षय तृतीया की सेल के दौरान मिले लकी कूपन का आज लकी ड्रा आयोजित किया गया। लकी ड्रा का कूपन श्री सुनील सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के करकमलो द्वारा निकाला गया। इस लकी ड्रा में बाइक के विजेता के रूप में सुषमा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। वही लकी ड्रा में दूसरी विजेता पूजा कुमारी ने रिफ्रिजरेटर जीता, वहीं तीसरे विजेता के रूप में तीन विजेताओं की घोषणा की गई जिनमें मंजू सिंह, देशराज सिंह और सुषमा गुप्ता ने मोबाइल जीता।
लकी ड्रा सेल का आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर 2 से 21 अप्रैल 2023 के बीच किया गया था। इस दौरान हर 25 हजार रुपये की खरीदारी करने पर ग्राहकों को एक लकी ड्रा कूपन दिया गया था। राज्य के अलग अलग जिलों में स्थित शोरूम पर आयोजित इस लकी ड्रॉ सेल के ग्राहकों को मेगा ड्रा में कार और लकी ड्रा में सभी 7 शोरूम के एक लकी ग्राहक को बाइक समेत कई तरह के ईनाम जीतने का अवसर दिया गया था। इसी क्रम में आज ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के बलिया स्थित शोरूम पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया था। गोरखपुर में आयोजित होने वाले मेगा ड्रा में सियाज़ कार के विजेता की नाम की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स के बलिया शोरूम के ओनर राहुल सर्राफ ने कहा, “हम लकी ड्रा के परिणामों की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं और हम लकी ड्रा के विजेता को बधाई देते हैं। इस ज्वेलरी फेस्टिवल सेल का आयोजन हमारे ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन को उत्साहजनक और रोमांचक बनाने के लिए किया गया था। लकी ड्रा जैसे आयोजन हमारे ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। इसमें हमारे ग्राहकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे वर्ष का सफलतम आयोजन बनाया। हमारे यहां लेटेस्ट डिजाइन की ज्वैलरी आकर्षक रेट्स पर उपलब्ध है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स पर ग्राहकों के लिए ट्रेंड और ट्रेडिशन दोनों के अनुसार ज्वेलरी की डिज़ाइन उपलब्ध होती है और क्वालिटी ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे और उम्मीद करते हैं कि हमारे सम्मानित ग्राहक आगे भी हमें इसी तरह का सहयोग और समर्थन देते रहेंगे।”
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…