बलिया में चुनावी माहौल गर्म, कल से 11 फरवरी तक होंगे नामांकन, जुलूस-रैली पर पाबंदी

बलिया में 6वें चरण में विधानसभा चुनाव होना है। सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया भी कल से शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीफ 11 फरवरी है। वहीं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती जा रही है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए ऑनलाइन नामांकन की भी व्यवस्था की है। प्रत्याशी वेब पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कापी रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं। वहीं नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है।

कल जारी होगी अधिसूचना – जिला उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 4 फरवरी यानि कल से अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरू हो जाएगा। जिले की सातों विधानसभा के लिए अलग-अलग स्थान पर नामांकन होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी होगी। नाम निर्देशनों की जांच 14 फरवरी को होगी। और नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 फरवरी तक है। नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नामांकन के लिए जगह तय- 357 बेल्थरारोड़ का नामांकन- न्यायालय कक्ष उप संचालक चकबंदी में होगा , 358 रसड़ा का नामांकन- न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, 359 सिकंदरपुर का नामांकन- न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट, 360 फेफना का नामांकन- न्यायालय कक्ष तहसीलदार माडल तहसील, 361 बलिया नगर का नामांकन- न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी सदर माडल तहसील, 362 बासडीह का नामांकन- न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी, 363 बैरिया का नामांकन- न्यायालय कक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago