Categories: बलिया

BHU की तर्ज पर बनेगी बलिया जिला अस्पताल की भर्ती पर्ची

बलिया के जिला अस्पताल में बीएचयू की तर्ज पर भर्ती पर्ची का प्रारुप बनाया जाएगा। अब मरीजों को मेडिसिन के लिए सफेद पर्ची और सर्जरी के लिए पीली पर्ची दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मेडीसिन पर्ची को 14 पन्ने और सर्जरी पर्ची को 16 पन्नों की बनाने की कवायद की जा रही है।

10 साल बाद जिला अस्पताल की पर्ची का रुप बदलेगा। दस साल पहले जिला अस्पताल भर्ती पर्ची का शुल्क 34 रुपए निर्धारित था। मरीजों के विरोध के बाद से भर्ती पर्ची (बीएचटी) का प्रारुप बदलकर उसे नि: शुल्क कर दिया गया, लेकिन उसके प्रारुप में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

केवल एक पन्ने के बीएचटी पर मरीजों के नाम-पता और उम्र के साथ ही उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री भरना डॉक्टरों के सामने चुनौती होती थी। ऐसे में अब इसे बदला जाएगा। बता दें कि अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से व्यवस्था सुधारने का काम किया है।

इसके लिए पूर्व सीएमएस डॉक्टर वीके सिंह को नोडल अफसर नामित कर भर्ती पर्ची का प्रारुप बदलना शुरु कर दिया है। जिसके बाद अब मरीजों को मेडिसिन के लिए 14 पन्ने की सफेद बीएचटी और सर्जरी कराने वाले मरीजों को 16 पन्ने की पीली बीएचटी पर भर्ती किया जाएगा। इसमें मरीजों की पूरी डिटेल के साथ ही उनकी मेडिकल हिस्ट्री लिखने के लिए पर्याप्त स्थान होगा, जिससे मरीजों और इलाज करने वाले डाक्टरों को काफी सहूलियत होगी।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि बीएचटी का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। अधिक पन्नों की बीएचटी होने से मरीजों की पूरी मेडिकल हिस्ट्री दर्जकरने में चिकित्सकों को आसानी होगी। साथ ही इलाज में भी सहुलियत मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago