बलिया में फेफना विधानसभा सीट पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि बीजेपी से टिकट ना मिलने पर नाराज अवलेश सिंह अब बागी हो गए हैं और उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान किया है। वो किसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय अभी कुछ साफ नहीं है। अवलेश का कहना है कि बीजेपी को छोड़ सभी पार्टियों से बात चल रही है। जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें बीजेपी ने फेफना विधानसभा से राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। जिससे अवलेश कुमार नाराज हैं। वहीं अवलेश के एलान से राजनीतिक माहौल गर्म है।
संघर्ष का नहीं मिला फल- अवलेश कुमार का कहना है कि वह 2014 से बीजेपी में संघर्ष कर रहे हैं। 2017 में बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिला। फिर 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ मेहनत की और क्षेत्र में लगा रहा। गोरखपुर प्रांतीय क्षेत्र से टिकट का आश्वासन भी मिला था। जिसके चलते बलिया और गाजीपुर की 5 विधानसभाओं में कड़ी मेहनत भी की, लेकिन लोकसभा टिकट भी नहीं मिला। फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार मेहनत की। बावजूद बीजेपी ने टिकट नहीं दिया।
नाराज अवलेश लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव– अवलेश का कहना है कि पार्टी के लिए इतनी मेहनत की। बीजेपी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया फिर भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। जिससे वह काफी दुखी हैं। इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। आगे कहा कि मैंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है मैं पूरी ताकत के साथ फेफना विधानसभा सीट से लड़ूंगा। किस दल से चुनाव लड़ूंगा, अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा। 9 या 11 फरवरी को नामांकन दाखिल करूंगा।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…