बिल्थरारोड के दो युवाओं ने किया नाम रोशन, नीट यूजी परीक्षा में पाई सफलता

बिल्थरारोड। नीट यूजी वर्ष 2021 की परीक्षा में क्षेत्र के दो होनहारों ने सफलता हासिल की है। दोनों को परीक्षा पास करने के बाद अच्छा कॉलेज मिला है। दोनों छात्रों की इस कामयाबी पर नगरवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।

बेल्थरारोड के रचित बरनवाल और आदित्य कुमार ने परीक्षा पास की है। नगर के वैश्य समाज में बरनवाल समाज के महात्मा गांधी मार्ग निवासी सुतली बाध के थोक विक्रेता एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी ओमप्रकाश बर्नवाल के पौत्र व राजेश कुमार बरनवाल के द्वितीय पुत्र रचित बरनवाल सामान्य वर्ग से नीट यूजी वर्ष 2021 की परीक्षा पास कर मेडिकल कालेज देवरिया में एमबीबीएस के लिए चयन कर लिया गया है। आल इंडिया रैंक 16472 व यूपी रैंक 2061 है। रचित सेंट जेवियर्स पिपरौली बड़ागांव बेल्थरारोड के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय परिजनों व शिक्षकों को दिया है। बरनवाल सेवा समिति बेल्थरारोड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बर्नवाल व महामंत्री अनुपम बर्नवाल ने समिति की ओर से रचित को शुभकामनाएं व बधाई दी।

वहीं आदित्य कुमार नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बशिष्ठ प्रसाद (मंत्री जी) के पौत्र व कृष्ण कुमार गुप्ता के चौथे पुत्र हैं। उन्होंने नीट यूजी वर्ष 2021 की परीक्षा पास कर लाल लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालेज, मेरठ में एमबीबीएस के लिए चयन कर लिया गया है। आल इंडिया रैंक 7654 व यूपी रैंक 733 है। आदित्य कुमार ने संत अतुलानन्द सीनियर सेकेण्डरी एकेडमी वाराणसी से 12वीं की पढ़ाई की। आदित्य ने इस सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी व माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया है। उनके दादा बशिष्ठ प्रसाद सहित सभी ने आदित्य को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।

वहीं नगर के दो होनहारों के इस उपलब्धि पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर परिवार अमरनाथ, कृष्ण कुमार, आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार मद्धेशिया, पंकज मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, सचिन कुमार, अंकित कुमार, उदित कुमार, अर्जुन, पूजा गुप्ता, खुशी, समीर, रिया, सुहाना, अंश, पार्थ, पीहू, प्रिशा व आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago