Categories: बलिया

बलिया के गांवों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए कवायद शुरू

बलिया के गांवों में बारिश के समय बाढ़ और कटान की समस्या देखने को मिलती है। इस बार बारिश से पहले ही गांवों को बाढ़ व कटान से सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग सरयू के किनारे छह, गंगा किनारे चार व टोंस नदी के किनारे एक स्थान पर 47 करोड़ की लागत से बाढ़ व कटान से सुरक्षात्मक कार्य कराएगा। शासन की ओर से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने कागजी कार्यवाई तेज कर दी है।

बता दें कि बीते दिनों सरयू नदी की कटान से प्रभावित बांसडीह तहसील के गांवों को बचाने की मांग को लेकर किसानों व छात्रनेताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल किया था। छात्र नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सरयू नदी में विभिन्न जगहों पर ठोकर बनाने, नदी में विलीन हुए खेतों व फसलों का किसानों को मुआवजा देने और बाढ़ चौकियों को दुरुस्त कर गांवों की सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कटान रोकने के लिए प्राक्कलन तैयार कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

बता दें की जनपद गंगा, सरयू व टॉस नदियों की हर साल तबाही झेलने वाला जिला है। हर साल यहां लगभग 10 लाख की आबादी बाढ़ और कटान से तीन माह तक परेशान रहती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago