Categories: बलिया

बलिया: खुद को माध्यमिक शिक्षा का सचिव बताकर खान निरीक्षक को धमकाने वाले पर मामला दर्ज

बलिया में खुद को माध्यमिक शिक्षा का सचिव बताकर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति पर खान निरीक्षक जितेश कुमार की तहरीर पर नरहीं थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

बता दे कि खान निरीक्षक जितेश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 10 फरवरी की सुबह वे अपने रूटीन सरकारी प्रर्वतन का कार्य कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात दो फोन नम्बर से उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसने अपना नाम सतीश बताया। और व्यक्ति ने अपने आप को माध्यमिक शिक्षा मंत्री का सचिव बताते हुए अभद्र व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते कहा कि तुम्हारे द्वारा नरहीं में अवैध रूप से बालू का खनन कराया जा रहा है।

इस आरोप को सुनकर जीतेश कुमार ने बताया कि ग्राम बेलसीपाह नौबरार में पांच वर्षो का सफेद बालू का खनन पट्टा हुआ तो व्यक्ति ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए खनन कार्य बंद कराने धमकी दी है।

खान निरीक्षक ने उस व्यक्ति का नाम व दोनों मोबाइल नम्बर की जानकारी पुलिस को देते हुए नरहीं थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छाबनीन कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago