बलिया: युवाओं के पास अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, कल से करें आवेदन

उत्तरप्रदेश के युवाओं के पास भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने कल यानी 13 फरवरी से अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल है।

छावनी क्षेत्र स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ऋषि दूबे ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्स मैन (8वीं व 10वीं), और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोर कोपर टेक्निकल सहित अन्य पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं।

नई भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को रैली में भाग लेने के लिए सीईई मेरिट सूची में उत्तीर्ण होना और स्थान सुरक्षित करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया की रूपरेखा बताने वाला एक विस्तृत वीडियो जेआईए वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसकी सहायता से आवेदन कर सकते हैं। कर्नल दुबे ने कहा कि अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए वेबसाइट पर क्लिक करें या फिर वाराणसी स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago