बलिया में 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। आगामी दिनों में पड़ने वाली विभिन्न परीक्षाओं और त्योहारों की दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने ये आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपने क्षेत्र में डुग्गी पिटवाकर तथा लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार कराकर इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह में एकत्रित नहीं होंगे। कोई जुलूस तथा धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में जुलूस आदि के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र व विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ व अन्य संचार संबंधित उपकरण एवं आईटी उपकरण ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…