बलिया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पूर्वांचल के सभी जिलों में हालात बेकार हैं। हड़ताल की वजह से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ठप रही। पूर्वांचल के बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में भी बिजली का संकट बना रहा है।
बता दें निजीकरण और सेवा शर्तों में कटौती के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति कई-कई घंटे तक बाधित रही। बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए की गई प्रशासन की व्यवस्था चौपट नजर आई।
शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। काफी हद तक प्रशासन अपने इस मकसद में कामयाब भी हुआ है। जहां फॉल्ट नहीं है वहां तो प्रशासन लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध करा रहा है लेकिन जहां फॉल्ट है वहां प्रशासन खुद को लाचार पा रहा है।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से फॉल्ट को दूर करने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई फीडरों में फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका। जिसका परिणाम है कि लाखों की आबादी बिजली और पानी को तरस गई।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…