बलिया में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में घोटाले का आरोप,10 हजार की सामग्री के नाम पर खानापूर्ति!

बलिया में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के तहत घोटाला की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वर वधु को दी जाने वाली सामग्री अधूरी पाई गई है। न्यूज चैनल न्यूज इंडिया 1 ने अपनी रिपोर्ट्स में ये दावा किया है कि 10 हजार की सामग्री देने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।बता दें 13 मार्च को राजकीय टाउन पॉलिटेक्निक परिसर परिखरा में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था। योजना के तहत 319 जोड़ों की शादी कराई गई थी। हालांकि शुरू में 500 से ज्यादा की शादी कराए जाने की चर्चा थी, लेकिन 319 जोड़े ही शादी के बंधन में बंधें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विशिष्ट अतिथि प्रेमभूषण महाराज थे। बलिया से विधायक और प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कन्यादान की रश्म निभाई थी।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी दुबहड़ को दी गई थी। वहीं अब घोटाला सामने आने के बाद जांच की बात कही गई है। अगर जांच ठीक से हुई तो इसमें कई बड़े लोगों पर भी गाज गिर सकती है। हालांकि जांच के बाद ही असल स्तिथि साफ होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago