Categories: बलिया

बजट न मिलने से अधर में लटकी बलिया में कई विकास परियोजनाएं!

बलिया में पिछले दो सालों से परियोजनाओं का बजट नहीं मिला। इसके चलते कई परियोजनाएं अधर में लटकी हैं। 53 स्वीकृत परियोजनाएं चार साल गुजरने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई।

अब इस अव्यवस्था को लेकर तीन दिन पहले बलिया आए पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बजट की कमी की समस्या को दूर करने की दिशा में कार्रवाई के लिए कहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड का कार्यदायी एजेंसी नियुक्त किया गया है।बता दें कि वर्ष 2020-21 और 2021- 22 में 55 सड़क परियोजनाओं के लिए बजट मिलना शुरू हुआ है। चर किस्तों में करीब 22.07 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। इन पैसों से परियोजनाओं का काम शुरू किया गया, लेकिन 2019-20 व 2022- 23 में कोई बजट नहीं मिला। ऐसे में परियोजनाएं निर्माणाधीन ही रह गई। सिर्फ दो कार्य ही पूरे हो सके। 2021-22 में 79.58 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए लेकिन कम पैसे आंवटित होने के फेर में परियोजनाएं अधूरी रह गई।

इंजीनियरों की मानें तो योजना से बन रही अधिकांश सड़कों पर मिट्टी तक कार्य हो चुका है। उसके आगे का कार्य किया जाना है। करीब 66.09 करोड़ रुपये और मिल जाएं तो अधूरी पड़ी परियोजनाएं पूर्ण हो सके। इस संबंध में शासन को पत्र है।

बलिया लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीबी गुप्ता का कहना है कि कार्यों के लिए बजट मांगा गया है, बजट के अभाव में परियोजनाएं अधूरी है। राशि आवंटन के बाद सभी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाएंगे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago