Categories: बलिया

बलियाः कटहर नाला पर होगा पुलिया और अप्रोच मार्ग का निर्माण, खर्च होंगे 1.16 करोड़

बलिया। गांधी नगर में कटहर नाला पर पुलिया और अप्रोच मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। निर्माण कार्य 1.16 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक साल 2022-23 में लोक निर्माण विभाग ने नगर के गांधी नगर में कटहर नाला पर पुलिया व अप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए शासन को 1.16 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसके बाद गांधीनगर में पुलिया निर्माण कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार परमंदापुर होकर टीडी कॉलेज जाने वाली सड़क को चित्तू पांडेय चौराहा कचहरी मार्ग को पुलिया के सहारे जोड़ने की तैयारी है। पुलिया व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए नौ माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।बता दें कि अभी नगर से होकर गुजरने वाले कटहर नाला के दोनों किनारे अब घनी आबादी हो चुकी है। अब इस आबादी को सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है। नगर के गांधीनगर से सटे कटहर नाला का बहाव है। इस क्षेत्र में रेलवे के लिए कटहर नाला पर पुल है जिसका आबादी के लोग कभी कभार आने-जाने के लिए उपयोग भी करते हैं। इससे खतरा बना रहता है।

अब कटहर नाला पर पुलिया व एप्रोच बन जाने से चित्तू पांडेय चौराहा-कचहरी मार्ग से परमंदापुर होते हुए टीडी कॉलेज, विकास भवन, कृषि भवन आदि जाना काफी आसान हो जाएगा। यह मार्ग एक तरह से बाईपास का कार्य भी करेगा। क्योंकि कचहरी मार्ग पर आए दिन जाम भी लगता है।

लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि गांधीनगर में पुलिया व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago