Categories: featured

बलिया- असलहा कारोबारी आत्महत्या मामले के 7 आरोपियों को मिली जमानत

बलिया में असहलहा व्यापारी नंदलाल आत्महत्या मामले में जेल में बंद सात आरोपियों की जमानत मिल गई। जानकारी के मुताबिक वकीलों की हड़ताल के कारण आरोपियों ने स्वयं जिला जज की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पांडेय ने अजय सिंघाल, देव नारायण सिंह पूना, आलोक सिंह पिंटू, हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया।  सुनवाई के बाद मृतक की पत्नी मोनी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सुनवाई के दिन कुछ दिनों का वक्त मांगने पर न्यायाधीश ने एक दिन समय दिया। मोनी ने परिजनों ने जमानत मिलने पर जांच में अवरोध पैदा होने की अशंका व्यक्त करते हुए सरकार से जमानत निरस्त करने की मांग की है। कहा कि आरोपी ताकतवर है, वह जांच को प्रभावित कर सकते है। अभियोजन के तरफ से संजीव कुमार सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने अपना पक्ष रखा और जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया।

वहीं असलहा कारोबारी नंद लाल के परिजनों को संत्वाना देने पहुंचे तमाम नेताओं व अधिकारियों ने मुख्य आरोपी द्वारा घर का कराए गए मुहैदा को निरस्त कराने का आश्वासन दिया था। सुनील मिश्रा ने जमीन का मुहैदा कैंसल कर दिया। घटना के पूर्व हनुुमान सिंह व शैलेन्द्र सिंह द्वारा कराए गया मुहैदा निरस्त नहीं हो पाया। तत्कालीन डीएम सौम्या अग्रवाल के स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago