Categories: बलिया

बलिया – सरेआम शख्स की हत्या से सनसनी, दुकान में घुसकर चाकू से किए वार, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। नरही थाना क्षेत्र में हत्याकांड से सनसनी फैल गई। कैंची से हमला कर शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक कौलेश्वर राजभर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पिपरा खुर्द निवासी कौलेश्वर राजभर (50) शाम लगभग 6 बजे सड़क पर स्थित अपनी किराने की दुकान पर बैठा था।

आरोप है कि अचानक उसी गांव के निवासी दो लोग दुकान पर आए और कैंची से हमला कर दिया। सीने और पेट में 2-3 बार वार करने से कौलेश्वर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी नरही पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही कौलेश्वर की मौत हो गई।

घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महिलाएं विलाप कर रही है। मृतक के तीन पुत्रों में से एक की शादी तय थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। गांव में पुलिस की आपाधापी के बीच दहशत का माहौल कायम है। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago