Categories: बलिया

बलिया – बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम

बलिया में एक बार फिर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आम लोगों को परेशानी हो सकती है। कई मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने गुरुवार की रात से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जिसको देखते हुए बलिया में शासन- प्रशासन ने कमर कस ली है।
हड़ताल की वजह से पूरे जनपद में विद्युत संकट की समस्या खड़ी हो सकती है। हड़ताल के ऐलान की वजह से सभी उप केंद्रों पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। सदर एसडीएम प्रशांत नायक और शहर कोतवाल राजीव सिंह ने सभी विद्युत सब स्टेशनों का जायजा भी लिया।

सदर एसडीएम प्रशांत नायक ने कहा कि सभी संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सभी उप केंद्रों पर 24 * 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल स्तर पर ड्यूटियां लगाई जा रही है। विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लोकल फाल्ट को जल्द से जल्द ठीक करने की भी व्यवस्था बनाई है। जनपद के अधिकारी भी लगातार उप केंद्रों का भ्रमण रहेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago