बलिया के शक्ति सिंह बने डीयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष, बिल्थरारोड में ख़ुशी की लहर

बिल्थरारोड (बलिया)- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू)  (DUSU Election 2018) चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषण (ABVP) के खाते में अध्‍यक्ष पद समेत तीन पद आए हैं वहीं एनएसयूआई के खाते में सचिव का पद आया है।

अध्यक्ष पद पर अंकिव बसोया विजयी रहे जबकि बलिया के बेल्थारा रोड के रहने वाले शक्ति सिंह उपाध्यक्ष पद पर और संयुक्त सचिव पद पर ज्योति चौधरी जीतीं। वहीं सचिव पद पर NSUI के आकाश चौधरी ने जीत हासिल की है।

कौन हैं शक्ति सिंह

बलिया जनपद के बिल्थरारोड तहसील अंतर्गत शाहपुर टिटिहा गांव ¨सधौली निवासी शक्ति सिंह  के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिजनों समेत ग्रामीणों व बिल्थरावासियों ने जमकर खुशियां मनाई व डीयू में बिल्थरारोड के लाल की सफलता के झंडे लहराने पर लोग जमकर इतराए। शुक्रवार को बिल्थरारोड में  मिठाइयां बांटीं। वहीं जिपं डाकबंगला में भाजपा नेता  ने एक दूसरों को बधाई दी व मिठाई खिलाया।

बिल्थरारोड के पूर्व विधायक रहे स्व.बब्बन ¨सह के पौत्र शक्ति सिंह  के उक्त सफलता की जानकारी देते हुए निखिल सिंह बिट्टू ने बताया कि शक्ति राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर भी रहा है जो दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से डीयू छात्र संघ के चुनाव में ऐतिहासिक अंतर से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago