उत्तर प्रदेश: अज्ञात हमलावर ने की सपा नेता की गोली मारकर हत्या

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के राज में अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। यहां पर समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घटना के संबंध में संभल के एसपी ने कहा कि एक अज्ञात हमलावर ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के आवस पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मृतक का नाम चंद्रपाल माली बताया जा रहा है और वह प्लाटिंग का काम करता था।

खबरों से मिली जानकारी के मुतबाकि गोली की आवाज सुनकार नौकर दौड़कर बाहर आया और उसने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन इसी दौरान पास आई मृतक की पत्नी सोनी ने नौकर के कंधे पर काट लिया जिस वहज से आरोपी भागने में फरार हो गया।

मृतक की पत्नी सोनी को अपनी सफाई में कहना है कि जब वह बाथरूम से बाहर तो नौकर ने उसे धक्का दे दिया था। इसी बीच आरोपी भागने में फरार हो गया। पुलिस दोनों से इस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बता दें कि योगी सरकार प्रदेश में अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के प्रदेश को क्राइम से मुक्त करने के लिए लगातार एनकाउंटर कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago