बलिया- प्रेमी युगल की मंदिर में कराई गई शादी, इलाके में चर्चा का विषय

बलिया के  दोकटी थाना के शक्ति धाम लालगंज पर गुरुवार की शाम संभ्रांत लोगों द्वारा समझौता कर एक प्रेमी युगल की शादी संपन्न कराई गई। अब इस शादी के बाद इलाके में हर तरफ चर्चा का दौर शुरू हो गया है ।

बता दें की शादी में लड़के के पिता व लड़की के घर वाले उपस्थित रहे। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मुन्नी लाल रामकी पुत्री कुमारी चंदा का अपने पुराने रिश्तेदार बैरिया थाना के दया छपरा निवासी वीर बहादुर राम के पुत्र अरुण कुमार से प्रेम था।

दोनों पक्ष विवाह के लिए तैयार नहीं थे। जिसको लेकर दोनों घरों में विवाद हो रहा था। बुधवार को लड़का व लड़की बैरिया थाना पहुंच गए। यहां से दोनों पक्ष के अभिभावक व संभ्रांत व्यक्तियों में मुटन राय, छब्बीस सिंह,

मनोज कुशवाहा आदि लोगों के पंचायत कर दोनों पक्षों को राजी किया और समझौते के आधार पर लालगंज बाजार स्थित शक्ति धाम पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी करवा दी गई। विवाह मंदिर के पुजारी बिहारी दुबे ने कराई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago