बलिया के नए एएसपी बने दुर्गा प्रसाद तिवारी

बलिया । दुर्गा प्रसाद तिवारी बलिया के नए एएसपी बने हैं। वह विजय त्रिपाठी की जगह जिले की कमान संभालेंगे। दुर्गा प्रसाद तिवारी लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं। जिन्हें अब बलिया में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले तिवारी सहारनपुर में तैनात थे। उन्हें सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नति मिली थी। बता दें दुर्गा प्रसाद तिवारी अपने कुशल व्यवहार के लिए जानें जाते हैं। अफसरों की मानें तो अपराध नियंत्रण पर तिवारी की अच्छी पकड़ है। लिहाजा इसी वजह से उन्हें बलिया भेजा गया है।

गौरतलब है कि जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार त्रिपाठी को शासन ने सस्पेंड कर दिया गया है। विजय कुमार त्रिपाठी पर आरोप है कि जिले के चकिया के रहने वाले विकास कुमार सिंह को इंटेलिजेंस का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से मुलाकात करवा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बलिया जिले में मूल रूप से रहने वाला विकास कुमार सिंह वाराणसी में दवा व्यवसाई है, वहां वह मेडिकल स्टोर चलाता है।

फोटो- फाइल 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago