बलिया के रसड़ा में पिछले लंबे समय से ओवरहेड टैंक को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति देने की मांग चल रही है। लेकिन अभी तक सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में रसड़ा से बसपा विधायक व बसपा विधानमंडल के नेता उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में जनता की आवाज उठाई।
उन्होंने समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए नियम 31 के अंतर्गत विधानसभा रसड़ा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल सहित विगत वर्षों से तैयार बनी पड़ी गांव में ओवरहेड टैंक को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति देने की मांग की। उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग पानी को लेकर परेशान हैं। उन्हें स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होनें कहा कि ग्राम सभा खनवर, कुरेजी, अठिलापूरा, सिसवार, हजौली, जाम शाह मुहम्मद पुर गांव में पानी टंकी के लिए बना ओवरहेड टैंक बनकर तैयार पड़े हुए हैं और बंद हैं। ग्रामसभा पिपरा पट्टी, बहोरापुर में गांव में भी टैंक तैयार हैं। लेकिन इन्हें चालू नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति होना चाहिए।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…