बलिया के एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी सस्पेंड, ये है वजह!

बलिया। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार त्रिपाठी को शासन ने सस्पेंड कर दिया गया है। विजय कुमार त्रिपाठी पर आरोप है कि जिले के चकिया के रहने वाले विकास कुमार सिंह को इंटेलिजेंस का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से मुलाकात करवा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बलिया जिले में मूल रूप से रहने वाला विकास कुमार सिंह वाराणसी में दवा व्यवसाई है, वहां वह मेडिकल स्टोर चलाता है।

अक्सर अपनी जमीन जायदाद की देखरेख करने के लिए बलिया बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आता जाता रहा। जिले में एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी के दफ्तर से लेकर उसके घर तक विकास कुमार सिंह का बेरोकटोक आना-जाना रहा है। जिले के कई थानेदार और चौकी इंचार्ज ने विकास सिंह को एडिशनल एसपी के घर पर देखा। विजय त्रिपाठी से अपनी नजदीकी की तस्वीरें दिखाकर विकास सिंह जिले में कई लोगों से काम करवाने के नाम पर पैसे लेता रहा, जिसकी कई बार शिकायत भी हुई।

विजय त्रिपाठी ने भी जिले के संभ्रांत लोगों से लेकर विधानसभा चुनाव में आए ऑब्जर्वर तक को विकास कुमार सिंह का परिचय इंटेलिजेंस के अफसर के तौर पर कराया।  शासन ने इस संबंध में गोपनीय जांच करवाई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई. जिसके बाद विजय त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी निलंबित किये गये निलंबन अवधि में पुलिस मुख्यालय से संबंध रहेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago