बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला पर कोरोना का ग्रहण लग सकता है। नवम्बर माह में लगने वाले ददरी मेला को लेकर चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने सीएम को पत्र लिखा है। विगत् दिनों लिखे गये पत्र में चेयरमैन ने ऐतिहासिक ददरी मेला को लगाने हेतु दिशा-निर्देश मांगा है।
हालांकि, देशभर के कई मेला कोरोना महामारी के चलते नहीं लग पाये है। इसलिए सम्भावना जतायी जा रही है कि शायद ददरी मेला भी कोरोना संकट के चलते न लग पाये। एक माह तक चलने वाले पशु मेला एवं मीना बाजार में नपा की तरफ से लाखों रुपये खर्च किये जाते है।
कार्तिक पूर्णिमा को लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का रेला गंगा तट पर उमड़ता है। इसके बाद मीना बाजार में प्रत्येक दिन खचाखच भीड़ रहती है। इसको देखते हुए नपा मेला लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पत्र का क्या जबाब आता है? इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…