बेल्थरारोड डेस्क : बेल्थरा रोड से 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री छट्ठू राम इन दिनों राजनैतिक सुर्खियों में है। अभी से ही वह बेल्थरारोड से आगामी चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रहे है।
इसकोे लेकर वह क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बने हुए है। हालांकि, वह 2017 के विस चुनाव में मैदान से बाहर थे, लेकिन 2022 के विस के चुनाव में वह पूरे दमखम के साथ उतरेंगे।
मीडिया से बातचीत में श्री राम ने बताया कि मेरा चुनाव लड़ना तय है, लेकिन किस दल से लड़ेंगे? पर चुप्पी साध ली।
कहा कि वर्तमान समय में बेल्थरारोड विस की हालत दयनीय है। सरकार तो बिजली दे रही है, लेकिन जर्जर तार एवं खम्बे के चलते सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति यह है कि क्षेत्र में स्थित सीएचसी व पीएचसी में सिर्फ पट्टी बांधने का काम हो रहा है।
सड़क, पानी की भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। बीजेपी विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जनता से धीरे-धीरे कटते जा रहे है। उन्हें आमजन की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी फिक्र है। जो चुनावी वादा था, वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…