एक ही पुलिस स्टेशन में बेटी DSP और पिता दरोग़ा, दोनों ऐसे कर रहे बलिया का नाम रोशन!

बलिया डेस्क : आज हम आपको बलिया से ताल्लुक़ रखने वाले एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बेटी हैं डीएसपी और पिता हैं सब इंस्पेक्टर. दिलचस्प बात यह है कि बाप बेटी दोनो की पोस्टिंग एक ही पुलिस स्टेशन में है. बेटी का नाम है शाबेरा अंसारी जोकि मध्यप्रदेश के देवास में डीएसपी महिला प्रकोष्ठ पद पर तैनात है और पिता अशरफ़ अली इंदौर के लसूड़िया थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं.

दरअसल छुट्टी लेकर अशरफ़ अली अपनी ट्रेनी डीएसपी बेटी से मिलने गए थे और इसी दौरान लॉकडाउन लग गया और वह वहीं फँस गए. आना जाना मुश्किल हो गया और कोरोना का प्रकोप बढ़ गया था जिसकी वजह से पीएचक्यू के आदेश के बाद एसपी ने सब इंस्पेक्टर अशरफ अली अंसारी को मझौली थाने में ही ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि इस बीच अशरफ की पोस्टिंग भी उसी थाने में हुई जहां उनकी बेटी शाबेरा DSP के पद पर तैनात थीं. इसके बाद से ही बाप बेटी एक ही थाने में तैनात हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं. थाने में पिता बेटी को सैल्यूट करते हैं और घर पर डीएसपी बेटी उन्हें अपने हाथ का खाना खिलाती हैं.

बता दें कि इंस्पेक्टर के पद पर शाबेरा अंसारी का चयन 2013 में हो गया था और उन्होंने 2016 में ज्वाइन भी कर लिया था. लेकिन इसके बाद भी वह पीएससी की तैयारी करती रहीं और 2016 में पीएससी क्वालिफाइड किया और 2018 में डीएसपी पद पर ज्वाइन किया.

शाबेरा के सपने बड़े हैं. डीएसपी के पद पर होने के बाद भी वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है. उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी कॉलेज से बीए किया.

इस दौरान ही उन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. मूलरूप से शाबेरा का परिवार बलिया से ताल्लुक़ रखता है. पुलिस में नौकरी होने के बाद से पूरा परिवार इंदौर शिफ़्ट हो गया.

शाबेरा बताती हैं कि पढ़ाई लिखाई में बचपन में वह एवरेज स्टूडेंट रही हैं. गणित में वह एक बार फ़ेल भी हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने कुछ बनने की ठानी थी. उन्हें हमेशा से पुलिस विभाग में ही जाना था. इसलिए वह लगातार मेहनत करती रहीं और उसका नतीजा आज सभी के सामने है.

बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago