बिल्थरारोड डेस्क : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर को लेकर धन संचय अभियान चल रहा है। इस अभियान में वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीँ बलिया के बिल्थरारोड में भी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निधि संग्रह अभियान नगर वासी द्वारा दान देने के लिए चलाया जा रहा हैं।
अभियान के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रामजन्म भूमि समर्पण निधि महाअभियान के तहत नगर में पांच टोलिया प्रत्येक प्रतिष्ठानों और गलियों में जाकर यथासंभव समर्पण राशि जमा कर रही है।महा अभियान टोली प्रत्येक परिवार से रविवार को मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रह करने में तनमन से जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि यह दान नहीं मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि है।कहा कि सभी को मंदिर निर्माण में अंशदान करना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी इस बात के लिए गर्व से कह सके कि राम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों का भी योगदान रहा है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की।
इस मौके पर टोली में आदित्य नारायण,आलोक कुमार गुप्ता, अंजय राव,संजय बरनवाल,नीलेश गुप्ता,पंकज कुमार, राम मनोहर गांधी, विनय वर्मा,अजय पटेल, हेमंत शुक्ला, अनुज,सोनू,दीपक कन्नौजिया , अमित जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल ,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…