बलिया डेस्क : बलिया में परिसीमन से प्रभावित तीन ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कराने के लिए समय सारणी जारी की है। बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि जनपद के विकास खण्ड गडवार के ग्राम पंचायत चवरी, बहादुरपुर कारी, पढ़वार एवं नदौली आंशिक रूप से प्रभावित है।
इसलिए उक्त ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पचायतो के निर्वाचक नामावली का निम्नाकित समय सारिणी के अनुसार विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जाता है। ग्राम पंचायतों के मतदाताओं की रिसफलिंग करते हुए ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना 06 फरवरी से 23 फरवरी तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 24 फरवरी को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण 24 से 26 फरवरी तक, दावे एवं आपत्तियों प्राप्त करना 24 फरवरी से 02 मार्च तक, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 03 से 08 मार्च तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियाँ की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने की कार्यवाही 09 मार्च से 14 मार्च तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 मार्च तक निर्धारित किया गया है।
बलिया की और तमाम ख़बरें , जिले से जुड़े लोगों के इंटरव्यू पढने के लिए हमें फेसबुक पेज @balliakhabar पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @BalliaKhabar पर क्लिक करें।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…