ज्यादा न पियो जनाब, अब लिमिट में मिलेगी शराब…..


बलिया डेस्क
. शराब के शौकीनों अब उसकी डिमांड के अनुसार शराब नहीं मिलेगी. बल्कि जिला आबकारी अधिकारी द्वारा तय पैमाने में ही दुकानदार द्वारा शौकीनों को शराब मुहैया कराई जाएगी. बीते सप्ताह से शराब की दुकान खोलने के बाद बहुतसे ऐसे लोग थे जो शराब की जमाखोरी शुरू कर  दिए थे, इससे निजात पाने व सभी शौकीनों को उसकी जरूरत के हिसाब से शराब मुहैया कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन के अनुसार लॉक डाउन के बाद चार मई से शराब की दुकान खुलने के बाद बहुतसे लोग ऐसे थे जो बड़े पैमाने शराब की खरीद कर रहे थे, ऐसे में उस वक्त भी कई दुकानों से ऐसी खबर आई कि स्टॉक खत्म हो जाने के कारण मात्रा भर खरीदने वालों को शराब नहीं मिल पा रही थी, कुछ जगहों से जमाखोरी की भी शिकायत आ रही है. ऐसे में इन चीजों को रोकने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है. उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि जनपद में कहीं भी शराब और बीयर की जमाखोरी या कालाबाजारी  करने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील किया कि लॉक डाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह अनुपालन करते हुए शराब और बीयर की दुकानों के सेल्समैनों और पुलिस का सहयोग करें.
इनसेट….
ये है पैमाना…..

यदि आप शराब की दुकान पर गए है तो आपको दो आधा या फिर एक ही बोतल शराब मिलेगी. जबकि बीयर लेने पर दो बोतल बीयर या फिर कैन लेंगे तो तीन ही कैन मिलेगा. यदि आप सोच रहे हैं कि आप अलग-अलग दुकान से शराब खरीदकर उसका स्टॉक करेंगे तो यह भी संभव नहीं है. विभाग इसका भी इंतजाम कर लिया है क्योंकि जब आप शराब खरीदने जाएंगे तो उसी वक्त आपका डिटेल सेल्समैन को देना होगा और इस डिटेल्स में आपका नाम, पता व आधार नंबर सबकुछ बताना होगा.
इनसेट….
लॉकडाडन: 46 दिन बाद जनपद में आज आएगी पहली खेप

गौरतलब हो कि बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद से जनपद में सारी शराब व बीयर की दुकानें बंद चल रही थी, जिसके चलते इसकी आपूर्ति भी नहीं हो रही थी. लेकिन बीते चार मई से दुकान खुले जाने के बाद से शौकीनों ने जमकर शराब की खरीद्दारी की, आलम यह रहा है कि बुधवार से अधिकांश दुकानों के पास स्टॉक खत्म होने लगा था, ऐसे में ये सारे सेल्समैन आर्डर लगा दिए थे, जिसकी प्रथम खेप सोमवार को आएगी.
वर्जन:
जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए शराब का पैमाना निर्धारित किया गया है, इससे सभी शौकीनों को शराब मिल जाएगी, ऐसा नहीं होगा कि किसी को दस पेटी की जरूरत है तो उसे मिल जाएगी और किसी को एक बोतल की जरूरत है तो उसे नहीं मिलेगी.
   अनुपम राजन
जिला आबकारी अधिकारी 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago