बलिया पहुंचे मजदूर बोले : हमसे वसूले गए टिकट के पैसे, DM ने जानकारी होने से किया इनकार

बलिया डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक श्रामिक  ट्रेन से शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे मजदूरों ने कहा कि उनके रेल टिकट के पैसे लिए गए हैं. ट्रेन 1,176 लोगों को लेकर बलिया पहुंची. मजदूरों का कहना है कि गुजरात पुलिस ने यात्रा के लिए उनसे रेल टिकट के रूप में 725 रुपये वसूल किए हैं.

हालांकि जिलाधिकारी ने ऐसी किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया है. भाषा के मुताबिक जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि गुजरात के राजकोट से श्रमिक विशेष ट्रेन शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई.  उन्होंने बताया कि ट्रेन में राजकोट से 1,176 श्रमिक आए, जिनमें 420 श्रमिक बलिया जिले के तथा शेष श्रमिक प्रयागराज, फतेहपुर, हरदोई, महराजगंज, कुशीनगर और इटावा आदि जिलों के हैं.

शाही ने बताया कि बलिया पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों का नाम सूचीबद्ध करने के साथ ही उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई. इसके बाद उन्हें खान-पान सामग्री, पानी की बोतल एवं मास्क मुहैया कराकर राज्य सड़क परिवहन निगम की 55 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

इस बीच,राजकोट से आए श्रमिकों ने कहा कि यात्रा के लिए उनसे 725 रुपये किराया लिया गया है. एक श्रमिक राजेश पाल ने कहा कि गुजरात पुलिस ने उनसे यह वसूली की है. श्रमिकों ने अपने टिकट भी दिखाए. इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी शाही ने कहा कि वह किराये को लेकर कोई जानकारी नही दे सकते.

भाषा

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago