अभी इतने दिनों तक जारी रहेगा लोगों के आने का सिलसिला, जानें क्या बोले बलिया के डीएम….

बलिया डेस्क। उत्तर प्रदेश के बाहर या प्रदेश के अन्य जनपदों से लोगों के आने का सिलसिला अभी जारी है और आगामी 10-15 दिनों तक जारी रहेगा। शासन स्तर  से इसके लिए कई ट्रेनों की अनुमति प्रदान कर दी गई है और रोडवेज बसों के माध्यम से भी लगातार आगमन हो रहा है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के चिकित्सकीय परीक्षण, सूचीकरण, उनके घरों तक भेजने के पहले जो व्यवस्था बनाई गई है, उन सभी आदेश को संशोधित और समेकित करते हुए नए सिरे से रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज पर अधिकारियों और उनकी टीम को लगाया गया है। नए आदेश में संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विविन को बनाया गया है। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर को, जबकि बस स्टेशन पर एसडीएम बेल्थरा रोड को प्रभारी बनाते हुए यह निर्देश दिया है कि प्रतिदिन की सूची इकट्ठा कर संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व कंट्रोल रूम के प्रभारी सुरेश पाल को उपलब्ध कराएं, ताकि राहत की वेबसाइट पर फीडिंग हो सके। डीएम श्री शाही ने बताया कि बसों के माध्यम से बस स्टेशन एवं ट्रेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों को नाश्ता, खानपान एवं पेयजल की व्यवस्था एसडीएम सदर के स्तर से सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए हर टीम के साथ एक राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम नामित कर ली जाए। उन्होंने नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया है कि रेलवे व बस स्टेशन पर सफाई व पेयजल की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी सदर एसडीएम पर
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, सूचीकरण तथा बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने के लिए एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी बनाया गया है। इनके सहयोग में बीएसए शिव नारायण सिंह होंगे। रेलवे स्टेशन पर रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसीलदार सदर शिवसागर दूबे, नायब तहसीलदार अजय सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर माल एवं सेवा कर रविंद्र कुमार, बीईओ हनुमानगंज ओमप्रकाश दूबे और सीएचसी नरहीं के चिकित्सक डा आनंद कुमार को लगाया गया है। दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, असिस्टेन्ट कमिश्नर विवेक कुमार व एसीएमओ एके तिवारी की ड्यूटी लगी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago