बलिया में एक डॉक्टर की दबंगई सामने आई है। अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव राय ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का देने की कोशिश की। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक सील कर दिया है।
बता दें कि बलिया जिले में आला अधिकारी लगाकार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र कांत द्विवेदी जांच करने अस्पताल पहुंचे। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल अवधि में प्राइवेट प्रैक्टिस करते नजर आए। इसको लेकर जब सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे बात की, तो डॉक्टर साहब बदसलूकी पर उतर आए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाते हुए कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगा, हां जेल जाऊंगा ,नेता मत बनो डॉक्टर हो डॉक्टर की तरह रहो। सुना आपने? लेकिन डॉक्टर गौरव जरा भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। दोनों के बीच जब बहस ज्यादा बढ़ी तो डॉक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेट को धक्का देने का भी प्रयास किया। हालांकि, घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, जिसने डॉक्टर को दूर हटा दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र कांत द्विवेदी का कहना है कि जिलाधिकारी के यहां शिकायत मिली थी। जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर्स अस्पताल में जो समय है, न बैठकर अपने-अपने आवास या क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते हैं। उसी क्रम में जिलाधिकारी ने सीडीओ से जांच कराई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच में आने पर अवैध अल्ट्रासाउंड भुवनेश्वरी, महाबीर अल्ट्रासाउंड सहित 4 को सीज किया गया है। उन्हें बताना होगा कि अस्पताल अवधि में प्रैक्टिस करने का अधिकार है की नहीं, इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…