बलिया डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मारपी’ट, नाराज डाक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को ठप किया

बलिया के डिस्ट्रिक्ट के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से बुधवार की सुबह मारपीट का मामला सामने आया है । जिसके बाद नाराज डाक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया। इसके चलते रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है।

खबर के मुताबिक अस्पताल के आपात कक्ष में बुधवार की सुबह डॉ. धनन्जय प्रसाद गुप्त ड्यूटी पर थे। इसी बीच छत से गिर जाने के कारण घायल गड़वार निवासी फौजी 28 वर्षीय राकेश सिंह को लेकर उसका भाई मुकेश सिंह पहुंचा।

चिकित्सक का कहना है कि इसी बीच एक झुलसी महिला आ गयी, जिसे माईनर ओटी में पहुंचाया गया। इस दौरान ओटी में बेड पर लेटे राकेश को दूसरे बेड पर जाने का कहा गया। डॉक्टर का कहना है कि इस बात से नाराज मुकेश गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

जिसके बाद इमरजेंसी में खलबली मच गयी। जिसके बाद घटना से नाराज डॉक्टरों ने इमरजेंसी समेत अन्य सेवाओं को ठप कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्रवाई नहीं होने तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखने की घोषणा कर दी। इसके चलते इलाज कराने पहुंचे रोगियों की परेशानी बढ़ गयी।

वहीँ पीड़ित चिकित्सक डॉ. धनंजय की तहरीर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद एक घंटे बाद ओपीडी व दो घंटे बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हो सकी। नगर कोतवाल का कहना है कि केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीँ दूसरी तरफ घटना के आरोपित फौजी राकेश सिंह का कहना है कि घायलावस्था में खून से लथपथ होकर बेड पर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच चिकित्सक व कुछ कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हुए बेड से हटाने लगे। घटना के बाद मेरे भाई ने डॉक्टर से क्षमा भी मांग ली थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago