विधानसभा उपचुनाव के लिए BSP ने 12 उम्मीदवारों का एलान किया, घोसी से इनको मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अकेले उतरने का फैसला किया है. राज्य के 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

बीएसपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. हालांकि, इस साल मई में संपन्न आम चुनाव में बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था.

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिन उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है उनमें नौशाद अली (हमीरपुर), जुबैर मसूद खान (रामपुर सदर), अभय कुमार (इगलास), रमेश चन्द्र (बल्हा), सुनील कुमार चित्तौड (टुंडला), अरूण द्विवेदी (लखनऊ कैंट), देवी प्रसाद तिवारी (गोविंद नगर), राजनारायण (मणिकपुर) रनजीत सिंह पटेल (प्रतापगढ़ सदर), अखिलेश कुमार अंबेडकर (जैदपुर), राकेश पांडेय (जलालपुर) और अब्दुल कययूम (घोसी) शामिल हैं.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीएसपी ने एक अन्य बचे सीट गंगोह से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि इनमें से अधिकतर सीटें वह है, जहां के विधायक इसी साल मई में हुये लोकसभा चुनाव में जीत कर सांसद बन गये हैं. राज्य में होने वाले 13 विधानसभा क्षेत्रों में से एक हमीरपुर सीट पर 23 सितंबर को उप चुनाव कराया जाएगा जबकि अन्य सीटों पर उप चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा अभी तक नहीं की गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago