DM ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की तैयारियों का लिया जायजा, 27 फरवरी को बलिया आएंगे नितिन गडकरी

बलिया। बलिया डीएम और एसपीने चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के शुरुआत के संबंध में क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी 27 फरवरी को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेना था।केन्द्रीय मंत्री गडकरी इस दिन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य की शुरुआत अपने कर कमलों से करेंगे। जिलाधिकारी ने केन्द्रीय  मंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड के उतरने, साथ ही मंच के निर्माण और पार्किंग की व्यवस्था देखी। बताते चलें कि अनौपचारिक रूप से सूचना मिली है कि इस दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन जनपद में होने वाला है ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह के अतिरिक्त, चितबड़ागांव के ईओ अनिल कुमार उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago