बलिया में आज से शुरु हुई यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में दो छात्र फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़े गए। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोल्डेन पब्लिक स्कूल पकहां बिनहा में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र मिलान और फोटो चेकिंग के समय अभियुक्त अंकित कुमार प्रसाद बलिया के दूसरे विद्यार्थी की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
वहीं चैनराम बाबा इण्टर कालेज कस्बा सहतवार में संचालित परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र मिलान व फोटो चेकिंग के समय अभियुक्त दीपू कुमार चौहान पुत्र चन्द्रिका चौहान अपने भाई की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया जिसको तत्काल थाना स्थानीय को सुपुर्द करते हुए थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलाशंकर गिरी, उपनिरीक्षक अखिलेश नरायण सिंह, हेड कांस्टेबल रामू प्रसाद थाना सहतवार जनपद बलिया, अजय पाण्डेय आदि का योगदान रहा।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…