IPS संजीव यादव को 11वीं बार मिला ‘वीरता पदक’, बलिया से है खास नाता !

बलिया। दिल्ली पुलिस के तत्कालीन DCP संजीव यादव को 11वीं बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मैडल फ़ॉर गेलेंट्री अवॉर्ड से नमाजा। ये पल बलिया को भी गौरवान्वित करने वाला था संजीव यादव का बलिया जिले से गहरा नाता रहा है।

क्रांतिकारी तेवर के दम पर देश-दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली बागी धरती बलिया के रियल हीरो डीसीपी संजीव यादव का पराक्रम फिल्म बटला हाउस में भी देखने को मिला। दरअसल संजीव कुमार यादव बलिया जिले के रहने वाले हैं । 

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का नेतृत्व करते हुए संजीव कुमार यादव ने अब तक 75 से अधिक ‘एनकाउंटर ऑपरेशनों’ में 55 आतंकियों और गैंगस्टरों को मार गिराया। संजीव यादव साल 2008 में दिल्ली के मशहूर ‘बाटला हाउस’ एनकाउंटर केस के लिए भी जाने जाते हैं। संजीव यादव ने ही इस एनकाउंटर की अगुवाई की थी। जिसमें इंडियन मुजाहिदीन की भारतीय इकाई के 2 आतंकियों आतिफ़ अमीन और छोटा साजिद को मार गिराया था।

संजीव यादव की ज़िंदगी पर बनी ‘बटला हाउस’ – जॉन अब्राहम स्टारर फ़िल्म बटला हाउस आईपीएस संजीव यादव की ज़िंदगी पर ही बनी। हालांकि, फ़िल्म की कहानी ‘बाटला हाउस एनकाउंटर केस’ पर आधारित थी। जॉन ने फ़िल्म में एनकाउंटर को लीड करने वाले संजीव कुमार यादव का किरदार निभाया। फ़िल्म में संजीव यादव की पत्नी शोभना यादव का किरदार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने निभाया था। बता दें कि शोभना यादव जानी मानी पत्रकार हैं।

वहीं आईपीएस संजीव कुमार यादव की अगुवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमों ने 50 से अधिक आतंकियों को गिरफ़्तार कर भारत से आतंकी संगठन ‘इंडियन मुजाहिद’ का ख़ात्मा किया था। इसके अलावा साल 2005 में ‘दिल्ली सीरियल ब्लास्ट केस’ भी पुलिस ने संजीव यादव की अगुवाई में ही सुलझाया था। इस दौरान हमले का मास्टरमाइंड ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का आतंकी अबू हुजेफा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago