Categories: बलिया

बलियाः सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां रोड़ पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक हादस शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी ढाले के समीप एनएच-31 रोड पर हुआ। जहां बलिया जिले के ब्यासी निवासिनी चंद्रावती देवी 68 वर्ष पत्नी स्व. मदन यादव अपने घर से डेरे पर जा रही थी। चंद्रावती डाले के समीप सड़क पार कर रही थी।

इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी वजह से चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

22 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago