डीएम भवानी सिंह खंगारौत का निर्देश, स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करें अधिकारी

बलिया के डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सभी प्रसव केंद्रों और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है। रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठक करते हुए कमियों को दूर कराने पर जोर दिया। .

गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों संग बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जहां भी प्रसव कराए जाते हैं, वहां पर सभी सुविधाएं हो। इस बात का भी विशेष ख्याल रहे कि कोई भी अस्पताल गंदा न हो। धनराशि के रहते हुए यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र पर किसी व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो वहां के चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे।.

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण माह की कार्यवाही के बारे में पूछताछ करते हुए साफ कहा कि इस कार्यक्रम को गम्भीरता से लें। बैठक में सीएमएस डॉ डी. प्रसाद, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ सुमिता सिन्हा, डीसीपीएम अजय पांडेय आदि थे।.

बलिया। एससी कॉलेज में सीट वृद्धि समेत छह सूत्री मांगों को लेकर चार दिन से चल रहा अनशन शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति व कुल सचिव के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अनशन पर बैठे आदर्श प्रताप सिंह व निखिल पांडेय को स्वास्थ्य खराब होने पर छात्रों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुलपति व कुल सचिव ने आश्वासन दिया है 11 जुलाई को स्नातक की कक्षाओं में 33 प्रतिशत सीट की वृद्धि की जायेगी। इस मौके पर आलोक सिंह मोनू, सुधीर ओझा राणा, रोहित चौबे, प्रवीण चौबे, छोटू उपाध्याय आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago