डीएम ने किया इंटरनेशन ग्रीन हाउस प्रोजेक्ट का निरीक्षण, कहा- बलिया के लिए अच्छी शुरुआत!

बलियाः गुरूवार को चिलकहर ब्लाॅक के मरगुपुर गांव में संचालित सोलर एनर्जी रिसर्च पार्क में मिशन इनोवेशन के तहत चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीन हाउस प्रोजेक्ट का  बलिया डीएम ने निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट नई दिल्ली की जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, उड़ीसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और ईडेन वर्ग यूनिवर्सिटी यूके द्वारा संयुक्तरूप से संचालित किया जा रहा है।

इसके रिसर्च कोआर्डिनेटर आईआईटी दिल्ली के भूतपूर्व प्रोफेसर गोपालनाथ तिवारी हैं। जिलाधिकारी ने पूरे पार्क में भ्रमण कर प्रोजेक्ट को देखा और संचालन सम्बंधी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जनपद के लिए इसे अच्छी शुरूआत बताया और इस तरह के अन्य लाभकारी प्रोजेक्ट पर काम करने को प्रेरित किया।

भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर से जहां भी मदद की जरूरत होगी, की जाएगी। प्रोजेक्ट के रिसर्च कोआर्डिनेटर श्री तिवारी ने बताया कि इस पार्क का उद्घाटन 8 फरवरी को होगा, जिसमें राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट, अमेठी के निदेशक प्रो. एसके सिंहा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बताया कि इस परियोजना के तहत सौर उर्जा से विद्युत उत्पादन के साथ असमय सब्जियां जैसे ब्रोकली, शिमला मिर्च आदि का उत्पादन बंजर भूमि में भी किया जा रहा है।

इस तरह लोगों की बंजर भूमि, जो आम तौर पर बेकार पड़ी रहती है, उसका भी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में सौर उर्जा वाष्पन विधि के जरिए आसुत जल भी तैयार किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम भी साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago