बलिया: एक्सीडेंट में पहले एक भाई की गई जान, फिर उसी बाइक ने दूसरे भाई की भी ले ली ज़िंदगी!

नगरा डेस्क :  नगरा-बेल्थरा मार्ग पर कोठिया गांव के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कमरौली निवासी मुलायम यादव पुत्र श्रीनारायण किसी व्यक्ति को छोड़ने के लिए बाइक से नगरा गया हुआ था।

धर से वापस घर जाते समय रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अगल-बगल के लोगों द्वारा मृतक के घर सूचना दी गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही शव को घर ले आए और बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिए।

मुलायम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कमरौली निवासी श्रीनारायण के दो पुत्र मुलायम व विपिन तथा दो बेटियां सुमन व सोनम हैं। इनमें से मुलायम व सुमन की शादी हो चुकी है। छोटे पुत्र विपिन की तीन साल पहले नगरा-बिल्थरारोड जमुआंव गांव के पास तेल से भरे टैंकर से बाइक की टक्कर में मौत हो चुकी है। परिवार अभी उस सदमे से उबरा भी नहीं था कि बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बड़े बेटे मुलायम की भी मौत हो गयी।

बताया जाता है की दोनों घटनाओं में बाइक एक ही थी। तीन वर्ष पहले छोटे पुत्र विपिन की मौत इसी बाइक में टैंकर की टक्कर से हो गयी थी। इस संयोग की चर्चा हरतरफ हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago