बलिया: ज़िला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लिया। मतगणना के लिए कैसी व्यवस्था है, यह जानने के लिए सिंह मण्डी समिति पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को वहां की व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा—निर्देश दिए।मंडी परिसर में साफ सफाई न मिलने पर उन्होंने मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और मंडी खाली करा कर साफ- सफाई करवाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी समिति में सड़क, शेड, फर्श आदि जहां टूटी—फूटी है, उसकी मरम्मत तत्काल कराया जाना आवश्यक है। इसलिए मण्डी को जल्द खाली करवाकर मरम्मत के लिए जरूरी कार्यवाही की जाए।ज़िलाधिकारी ने अन्य अव्यवस्थाओं को भी देखा। इसके साथ ही सीआरओ विवेक श्रीवास्तव व मण्डी सचिव को सभी सात विधानसभा की मतगणना के लिए अलग—अलग शेड में गए और उसमें की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में निर्देशित किया।
उन्होंने मानक के अनुसार आरओ, एआरओ व मतगणना कर्मियों को बैठने के लिए व्यवस्था करा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जो कार्य कहा जाए, उसे तत्काल करके अवगत करा दें। अगर कहीं भी कोई दिक्कत हो तो बताएं। ताकि जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि साथ थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…