Categories: बलिया

विस चुनाव में न बिगड़े माहौल, इसलिए बलिया में 17200 लोग पाबंद

बलियाः विधानसभा चुनाव को लेकर जिला का पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय बना हुआ है। खासकर चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्यवाही तेज हो गई है। जिले में चुनाव के दौरान माहौल न बिगड़े, इसके लिए पुलिस लगातार लोगों पर नजर रख रही है।

इसी के तहत 17 हजार 200 लोग पांबद किए गए हैं। तीन महीने के अंदर ये कार्यवाही हुई है। इसी के तहत चुनाव में खलल डालने वाले संदिग्धों के घर नोटिस भेज दिया गया है। धारा 107-16 के तहत यह एक्शन लिया गया है। पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है और जिले में शांति व्यवस्था कायम रख रही है।

जिन लोगों को पांबद किया गया है उसमें सबसे ज्यादा बांसडीह में 4200 लोग पाबंद किए गए हैं। वहीं नगरा में 3400, सदर में 2400, बैरिया में 2300, रसड़ा में 2900 और सिकंदरपुर में 2000 लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की गई है। यह प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी का कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। पुलिस आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिला रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago