बलिया: अगर आपके मोबाइल पर बूस्टर डोज़ की बुकिंग को लेकर कोई लिंक या ओटीपी भेजा जा रहा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस लिंक पर क्लिक करते ही या ओटीपी शेयर करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। जी हां, कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ के नाम पर जालसाजों ने ठगी करने का नया तरीका निकाला है। शातिर बदमाश अब बूस्टर डोज की बुकिंग करने के बहाने लोगों को चूना लगाने लगे हैं। पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी किया है। एएसपी विजय त्रिपाठी ने लोगों को बताया कि इस तरह से फर्जी कॉल और मैसेज से लोगों को सावधान रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को फोन पर ओटीपी नहीं बतानी चाहिए।
कोविड से बचने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं। इसी को बदमाशों ने अब लूट का पैंतरा बना लिया है। बदमाश फोन पर रजिस्ट्रेशन कराने और ओटीपी भेजने की बात कहकर लूट करते हैं। ऐसे करते हैं ठगी- ये ठग सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए साइबर ठग आम लोगों को फोन करते हैं। साइबर ठग अब बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन कराने को कहते हैं। वह फोन करके लोगों का खुद ही रजिस्ट्रेशन कर देने के बहाने उनके आधार, पैन आदि की जानकारी लेकर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर पूछ लेते हैं और उसी के जरिए उनके खाते खाली कर देते हैं।
साइबर एक्टपर्ट रजनीकांत सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी बहुत ही शातिर तरीके से इन घटनाओं का अंजाम देते हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि किसी से भी ओटीपी यानि वन टाइम पासवर्ड शेयर न करें। स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी बताया कि बूस्टर डोज के लिए विभाग की ओर से कोई फोन नहीं किया जाता। लाभार्थी के फोन नंबर पर मैसेज भेजा जाता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को वैक्सीन लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कभी भी किसी से बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते हैं।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…