Categories: बलिया

बलिया DM ने किया मंडी समिति का निरीक्षण, सचिव को जमकर फटकार लगाई

बलिया: ज़िला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लिया। मतगणना के लिए कैसी व्यवस्था है, यह जानने के लिए सिंह मण्डी समिति पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को वहां की व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा—निर्देश दिए।मंडी परिसर में साफ सफाई न मिलने पर उन्होंने मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और मंडी खाली करा कर साफ- सफाई करवाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी समिति में सड़क, शेड, फर्श आदि जहां टूटी—फूटी है, उसकी मरम्मत तत्काल कराया जाना आवश्यक है। इसलिए मण्डी को जल्द खाली करवाकर मरम्मत के लिए जरूरी कार्यवाही की जाए।ज़िलाधिकारी ने अन्य अव्यवस्थाओं को भी देखा। इसके साथ ही सीआरओ विवेक श्रीवास्तव व मण्डी सचिव को सभी सात विधानसभा की मतगणना के लिए अलग—अलग शेड में गए और उसमें की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में ​निर्देशित किया।

उन्होंने मानक के अनुसार आरओ, एआरओ व मतगणना कर्मियों को बैठने के लिए व्यवस्था करा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जो कार्य कहा जाए, उसे तत्काल करके अवगत करा दें। अगर कहीं भी कोई दिक्कत हो तो बताएं। ताकि जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन आदि साथ थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago