Picture- जलभराव में फँसे बलिया डीएम, सिर पर उठाकर लाना पड़ा नाव!

बलिया डेस्क : बलिया में हर बारिश के बाद जलभराव होना आम बात है. हर बरसात कमोबेश एक जैसी ही स्थिति देखने को मिलती है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

इसी बीच गुरुवार को डीएम श्रीहरि प्रताप शाही कटहल नाला का बहाव चेक करने सुबह 7 बजे निकले थे, तो उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था.

डीएम कटहल नाला का बहाव चेक करने नाव से निकले तो देवकली में नाव फंस गई. यह नाला वृहद ताल सुरहा ताल को गंगा नदी से जोड़ता है.  जलकुंभी होने के नाते नाव देवकली गांव के सामने एक जगह फंस गई तो इस दौरान डीएम प्रताप शाही को कर्मचारियों के साथ नाव हाथ पर उठाकर वहां से निकलना पड़ा. उनके साथ ही एसडीएम बांसडीह सर्वेश यादव, CDO विपिन जैन भी थे.

वहीं बलिया की बदहाल सड़कें बारिश के बाद तालाब सी नज़र आती है. इसकी वजह से तमाम दुर्घटनाएँ भी होती रहती हैं.

हालाँकि अब जब डीएम फँसे हैं तो उम्मीद है कि उसका ध्यान इस तरफ़ जाएगा और शासन प्रशासन इसे गम्भीरता से लेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago